फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cleanliness campaign to gain momentum...incomplete garbage disposal centers will be completed

Bareilly News: स्वच्छता मुहिम को गति...अधूरे कूड़ा निस्तारण केंद्र होंगे पूरे

Wed, 14 Jan 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign to gain momentum...incomplete garbage disposal centers will be completed
मीरगंज। विकासखंड क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024–25 में जिन ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण केंद्रों (आरआरसी) का निर्माण अधूरा रह गया था, उनका कार्य अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिन पंचायतों को अब तक कूड़ा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध नहीं हो सके थे। वहां भी शीघ्र ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे। यह जानकारी एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विकासखंड की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी पंचायतों की स्थिति का आकलन किया जा चुका है। निर्माण में देरी, तकनीकी कारणों या बजट संबंधी समस्याओं के चलते, जो कूड़ा निस्तारण केंद्र अधूरे रह गए थे, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के गांवों में कई केंद्र हैं, लेकिन वहां अभी तक कूड़ा निस्तारण का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र स्वच्छता के मुहिम में पिछड़ रहा है।
एडीओ पंचायत ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्रों के पूर्ण होने से गीले व सूखे कचरे का पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और निस्तारण संभव हो सकेगा। इससे खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर अंकुश लगेगा और गांवों की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार आएगा। वहीं, ई-रिक्शा उपलब्ध होने से घर-घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण किया जा सकेगा, जिससे ग्रामीणों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और कचरा प्रबंधन की निगरानी भी की जाएगी। स्वच्छता से जुड़े इन कार्यों के पूरा होने के बाद मीरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायतें स्वच्छता के मानकों पर और बेहतर काम कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed