फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clean water will reach 76465 homes in the Bareilly city

Bareilly News: शहर के 76,465 घरों तक पहुंचेगा शुद्ध जल, 270 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी नई पाइप लाइन

Wed, 07 Jan 2026 11:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jan 2026 11:33 AM IST
सार

बरेली में शहरवासियों को नियमित और शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत 76,465 घरों तक शुद्ध जल की आपूर्ति होगी। 

विज्ञापन
Clean water will reach 76465 homes in the Bareilly city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति से लोगों की मौत के बाद बरेली नगर निगम ने शहर के लोगों के घरों तक शुद्ध जल पहुंचाने के लिए तैयारियों को और तेज कर दिया है। अमृत योजना के तहत 270 करोड़ से आठ वार्डों में नई लाइन बिछाने के साथ ही 32 में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
अमृत परियोजना 2.0 के अंतर्गत शहर के 76,465 घरों तक शुद्ध जल की आपूर्ति होनी है। 40 से अधिक वार्डों में वर्षों से चली आ रही आंशिक जलापूर्ति की समस्या भी इस योजना के धरातल पर उतरने के बाद समाप्त होगी। बाकरगंज, कुरैशी नगर, रबड़ी टोला, पुराना शहर के साथ ही अन्य वार्डों में गंदा पानी आने की शिकायत लगातार बनी रहती है। 
विज्ञापन


जल निगम ने वर्ष 2022-23 में शहर के उन क्षेत्रों का सर्वे कराया था, जहां शुद्ध जल नहीं पहुंच रहा है। इसके बाद अमृत 2.0 योजना तैयार की गई। करीब 270 करोड़ रुपये इस योजना के अंतर्गत खर्च होने हैं। फेस-1 में 19 नए ओवरहेड टैंक, 37 नलकूप, 302.36 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन, 19.47 किलोमीटर राइजिंग मेन और 76465 नए गृह संयोजन शामिल हैं। परियोजना पूरी होने पर सभी 80 वार्डों में निर्बाध जलापूर्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

130 रुपये मासिक टैरिफ प्रस्तावित 
नए कनेक्शन पर 130 रुपये मासिक टैरिफ प्रस्तावित है। समय के मुताबिक, इसे बढ़ाया भी जा सकता है। यह व्यवस्था शहर में दीर्घकालिक जलापूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। वर्ष 2025 में नगर निगम की अनुमानित जनसंख्या 11.44 लाख और घरों की संख्या 1.90 लाख मानी गई है। वर्तमान में केवल 93,194 घरों में ही कनेक्शन हैं, यानी लगभग आधी आबादी अभी भी पूर्ण जलापूर्ति से वंचित है। इसी कमी को दूर करने के लिए अमृत 2.0 के तहत 76,465 नए संयोजन स्वीकृत किए गए हैं।  

मुख्यमंत्री ने भी दिए हैं निर्देश 
इंदौर में दूषित जल पीने से 17 लोगों की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में सभी घरों तक शुद्ध जल की आपूर्ति हो। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed