{"_id":"5ff763e78ebc3e2f25207acb","slug":"classes-start-but-hostel-facilities-are-not-available-bareilly-news-bly432839166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं शुरू मगर नहीं मिल रही छात्रावास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं शुरू मगर नहीं मिल रही छात्रावास की सुविधा
विज्ञापन
बरेली कॉलेज प्राचार्य से मिलते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की समस्या को देखते हुए प्राचार्य से मिले एनएसयूआई के पदाधिकारी
विज्ञापन
बरेली। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर छात्रावास की सुविधा शुरू न होने पर बाहरी छात्रों को होने वाली दिक्कत के बारे में बताया। साथ ही छात्रावास सुविधा छात्रों को जल्द दिलाने की मांग की। इस संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा गया।
छात्र नेता दिनेश और निखिल ने बताया कि कॉलेज में नियमित कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है लेकिन छात्रावास की सुविधा न होने के कारण छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप उनकी शिक्षा बाधित हो रही है। अजमल अंसारी ने यह समस्या बताई कि पुस्तकालय में छात्र छात्राओं को अखबार पढ़ने को नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने कॉलेज में पानी की समस्या से भी प्राचार्य को अवगत कराया।