फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class XI students prepared WiFi based AI car module

Bareilly News: ग्यारहवीं के छात्रों ने तैयार किया वाइफाई आधारित एआई कार मॉड्यूल

Sun, 28 Dec 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Class XI students prepared WiFi based AI car module
बरेली। बदायूं रोड निवासी अग्रिम जोशी व पवन ने शिक्षक शाहरुख अंसारी की सहायता से वाइफाई आधारित एआई कार मॉड्यूल तैयार किया है। जिसका उद्देश्य कृषि समेत अन्य क्षेत्र में बहुद्देशीय आवश्यकताओं की पूर्ति करना है। इस मॉडल को कई प्रदर्शनियों में भी सराहना मिल चुकी है।
विज्ञापन

ग्यारहवीं के छात्र अग्रिम एक निजी स्कूल के विद्यार्थी हैं। करीब दो माह पहले इस एआई माड्यूल की रोबोटिक संरचना तैयार की गई है। जिसे वाईफाई से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सी लैंग्वेज कोडिंग के माध्यम से डाटा फीड कर प्रोग्राम किया गया। साथ ही ईएसपी 32 सेंसर इंस्टाल किया गया। छात्र ने बताया कि इसमें लगे एआई माड्यूल कृषि व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत संरचना के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वाईफाई की सहायता से डाटा फीड किया जाएगा, साथ ही ये मॉड्यूल स्वयं भी ऑपरेट हो सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि इसका इस्तेमाल अगर कृषि के क्षेत्र में करने के लिए मॉड्यूल में डाटा फीड करना होगा कि किस खेत में कितनी खाद या पानी देने की आवश्यकता है, जिसके बाद ये माॅड्यूल अपना कार्य शुरू करेगा। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस मॉड्यूल को बेस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जैसे मर्ज, लक्षण और दवाओं का डाटा फीड कर स्वास्थ के क्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। अग्रिम ने बताया अभी इस माड्यूल को वोटिंग के क्षेत्र में भी कारगर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed