फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   clashes between two sides over playing DJ in Bareilly

Bareilly News: डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

Tue, 06 Jun 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 04:53 PM IST
सार

सुभाषनगर क्षेत्र के बेहटा देह जागीर में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर लाठी डंडे बरसाए। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
clashes between two sides over playing DJ in Bareilly
वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बेहटा देह जागीर में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में दो गंभीर रूप से घायल और छह लोग चोटिल हो गए। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


बेहटा देह जागीर निवासी तेजपाल ने बताया कि तीन दिन पहले डीजे बजाने को लेकर गांव के ही खंनु, लवली और मनीष के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे थे। सोमवार शाम सभी आरोपियों ने तेजपाल को घेरकर पीट दिया। किसी तरह तेजपाल जान बचाकर अपने घर पहुंचा। जिसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए।

विज्ञापन

छह लोग चोटिल, दो गंभीर घायल

दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के बाद करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए, जबकि तेजपाल समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुभाषनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाट विक्रेता से मांगी रंगदारी

सुभाषनगर के चार दबंगों ने नुमाइश में चाट खाने के बाद विक्रेता से दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जमकर पीटा और सामान के साथ तोड़फोड़ की। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed