फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clash between two groups in village Chaubari in Bareilly

Bareilly News: गांव चौबारी में तड़तड़ाईं गोलियां, दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ कराई रिपोर्ट

Fri, 15 Mar 2024 06:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

बरेली के चौबारी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के लोग भिड़ गए। फायरिंग होने लगी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों की तरफ से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Clash between two groups in village Chaubari in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच हवाई फायरिंग भी की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राजीव कुमार उर्फ राजू चौबारी गांव के पूर्व प्रधान हैं। वह अपने भाई संजीव के साथ शहर की तरफ जा रहे थे, तभी गांव के अजय भदौरिया, मोहन, विशाल, संजय, अभिषेक और करन ने उनकी कार रोक ली। सभी लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। अजय ने संजीव पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली संजीव के कान के पास से निकल गई। दोनों भाई घर में भागे तो हमलावरों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। संजीव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के संजय भदौरिया ने बताया कि पेड़ लगाने को लेकर गांव के नंदकिशोर से विवाद हुआ था। वह अपने भाई अजय के साथ सब्जी लेकर घर आ रहे थे। तभी राजू फौजी, संजीव, दिपांशु और नंदकिशोर ने रोक लिया। राजू फौजी ने कार से टक्कर मार दी। राजू ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर लहरा दी। बाकी लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आसपास के लोग आए तो सभी आरोपी फरार हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed