फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civil lines parking free for public

सिविल लाइंस की पार्किंग पब्लिक के लिए मुफ्त

Tue, 15 Dec 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civil lines parking free for public
बरेली नगर निगम

व्यापारियों ने मेयर से बातचीत कर निकाला हल, ठेकेदार को व्यापारी ही करेेंगे भुगतान

विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस पार्किंग को लेकर चल रहा व्यापारियों का विरोध अब खत्म हो गया है। व्यापारियों ने मेयर से मुलाकात कर इसका हल निकाल लिया है। मेयर ने बताया कि फिलहाल जनता के लिए पार्किंग निशुल्क रहेगी। व्यापारी मिलकर ठेकेदार को भुगतान करेंगे। ठेकेदार के कारिंदे किसी भी व्यक्ति पर पार्किंग शुल्क के लिए दबाव नहीं बनाएंगे।
सिविल लाइंस में नगर निगम ने पार्किंग बनाई तो व्यापारी इसके विरोध में लामबंद हो गए थे। तीन दिन पहले व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पार्किंग स्थल की जंजीरें खोल दी थीं। इस दौरान उनकी कोतवाल से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। इस मामले में सोमवार को व्यापारियों ने मेयर उमेश गौतम से वार्ता की। इसमें तय हुआ कि अभी पार्किंग निशुल्क कर दी जाएगी। ठेकेदार को भुगतान सिविल लाइंस के व्यापारी खुद आपस में इकट्ठा करके दिया करेंगे। ठेकेदार के लोग किसी भी व्यापारी से अभद्रता नहीं करेंगे। गाड़ियों को व्यवस्थित करके लगवाने की जिम्मेदारी ठेकेदार के लोगों की होगी। व्यापारी इसमें सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि सिविल लाइंस क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के काम भी कराए जाएंगे। यदि व्यापारियों को कोई दिक्कत होगी है तो उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। पार्किंग क्षेत्र में चाट, फल आदि के ठेले नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। पार्किंग में केवल ग्राहकों और दुकानदारों की गाड़ियां ही पार्क की जाएंगी। व्यापारियों के इस प्रस्ताव पर मेयर ने ठेकेदार को बुलाकर बातचीत कराई। सिविल लाइंस क्षेत्र के कारोबारियों ने व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा और शोभित सक्सेना का आभार जताया। इस दौरान श्याम कपूर, गिरीश मक्कड़, मनजीत सिंह बिट्टू, आलोक अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed