{"_id":"5d8a81b68ebc3e93d33e6687","slug":"civic-amenities-political-bareilly-news-bly377458397","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री कल सुबह आएंगे, दिन भर रुकेंगे, जिला योजना बैठक में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री कल सुबह आएंगे, दिन भर रुकेंगे, जिला योजना बैठक में लेंगे भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार की सुबह करीब पौने दस बजे लखनऊ से बरेली पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से विकास भवन में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे, जबकि दोपहर दो बजे से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पटना-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से 26 सितंबर गुरुवार सुबह पौने दस बजे बरेली पहुंच रहे हैं। उनका संशोधित कार्यक्रम मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय और बिजली विभाग में पहुंच गया। सर्किट हाउस में कुछ देर रुककर वे विकास भवन में आयोजित जिला योजना समिति और प्रगति समीक्षा की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर सभी विधायक और संबंधित अफसर मौजूद रहेंगे। शाम पांच बजे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक करेंगे। रात पौने 12 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम आते ही प्रशासन और अन्य विभागाें में खलबली मच गई। बिजली विभाग ने प्रगति रिपोर्ट और लंबित शिकायतों के निस्तारण का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।