फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One and a half year old child drowned in diesel filled bucket bareilly uttar pradesh

बरेलीः डीजल भरी बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल के बालक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child drowned in diesel filled bucket bareilly uttar pradesh
गमगीन परिजन... - फोटो : अमर उजाला

कुंवरगांव कस्बे में एक डेढ़ वर्षीय बालक की डीजल भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। बालक खेल-खेल में डीजल भरी बाल्टी में बैठ गया था। इससे उसके शरीर में डीजल पहुंच गया।

विज्ञापन


परिवार वाले उसका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे जहां रविवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए हैं। कस्बा निवासी रमेश का घर कुंवरगांव थाने के सामने स्थित है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले उनके ट्रैक्टर की टंकी में कचरा आ गया था। इससे उन्होंने अपने ट्रैक्टर का सारा डीजल निकालकर बाल्टी में भरकर एक कोने में रख दिया था। बताते हैं कि शुक्रवार शाम उनका डेढ़ वर्षीय बेटा रमन मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ घर में खेल रहा था। उसी समय रमन डीजल भरी बाल्टी में घुसकर बैठ गया। इससे उसके शरीर में डीजल पहुंच गया। जब तक परिवार वालों को इसके बारे में पता चला, तब तक उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने उसे बाल्टी से निकाला। उसके बाद उसे शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। तब से उसका इलाज चल रहा था। रविवार देर शाम बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले का उसका शव अपने घर ले गए हैं। उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed