फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

एनपीआर में ड्यूटी करने से कतरा रहे शिक्षक

Fri, 24 Jan 2020 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। भारत की जनगणना 2021 के प्रथम चरण में एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकान गणना और एनपीआर का अद्यतीकरण किया जाना है। इस कार्य को विधिवत पूर्ण कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 12 बीईओ, 30 शिक्षक समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है, जिन्हें अनुलग्नक दो प्रारूप पर 19 बिंदुओं में पर्सनल डिटेल देकर रजिस्ट्रेशन कराना है। अब तक बीईओ समेत सिर्फ एक शिक्षक ने अनुलग्नक भरकर रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी दी हैै। शेष 29 शिक्षकों ने अनुलग्नक जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रथम चरण में एनपीआर का कार्य 16 मई से 30 जून 2020 तक पूर्ण कराने के लिए फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति की थी। इन्हें फील्ड ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा, लेकिन इससे पहले इनका वेब पोर्टल सीएमएमएस पर रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप अनुलग्नक दो पर 19 बिंदुओं में बैंक खाता समेत 19 बिंदुओं की जानकारी देनी है। बेसिक शिक्षा विभाग के 12 बीईओ ने तो अनुलग्नक दो भरकर जमा कर दिए हैं, लेकिन 29 शिक्षकों ने अनुलग्नक दो जमा नहीं किए हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने फील्ड ट्रेनर बनाए गए शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अनुलग्नक दो जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अनुलग्नक जमा न करने वाले शिक्षकों का वेतन अवरूद्ध कर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed