Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Gorakhpur Express will arrive in Lakhimpur-Gola one and a half hour earlier from today

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर-गोला में आज से डेढ़ घंटे पहले आएगी गोरखपुर एक्सप्रेस

Sun, 01 Nov 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Express will arrive in Lakhimpur-Gola one and a half hour earlier from today
मैलानी (खीरी)। गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए अब यात्रियों को स्टेशन पहले पहुंचना होगा। एक नवंबर से ट्रेन लखीमपुर में 90 मिनट, गोला में 89 मिनट और मैलानी में 85 मिनट पहले पहुंचेगी। वापसी में इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का समय भी बदल गया है। पीलीभीत-डालीगंज मार्ग की पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारिणी में भी बदलाव की सूचना है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी इज्जतनगर सफदर हुसैन के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15010 गोरखपुर-इज्जतनगर और 15009 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी और पीलीभीत होकर चलती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, एक नवंबर से दोनों ट्रेनों का समय बदला गया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15010 गोरखपुर से रात 22:15 के बजाय 21:00 बजे रवाना होगी। डालीगंज सुबह 4:40 के बजाय 6:10 बजे, सीतापुर 6:28 के बजाय 7:56 बजे और लखीमपुर 8:45 के बजाय 7:15 बजे पहुंचेगी। गोला में 9:15 के बजाय 7:46 बजे, मैलानी में 10:00 के बजाय 8:35 बजे, पीलीभीत में 11:45 के बजाय 10:38 बजे और इज्जतनगर में 13:05 के बजाय 11:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 15009 इज्जतनगर से शाम 16:00 बजे के बजाय 17:18 बजे रवाना होगी। पीलीभीत में 16:34 के बजाय 18:00 बजे, मैलानी में 18:38 के बजाय 20:05 बजे और लखीमपुर में 19:31 के बजाय 20:58 बजे पहुंचेगी। डालीगंज में इसका आगमन 21:55 के बजाय 23:20 बजे होगा।
पीलीभीत-डालीगंज मार्ग की पैसेंजर ट्रेनों का समय एक नवंबर से बदलने संबंधी जीएम परिचालन, गोरखपुर का 30 अक्तूबर का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ हिमांशु राव ने बताया कि उनके पास अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
वायरल पत्र के मुताबिक, ट्रेन संख्या 55082 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर सीतापुर से 18:10 के बजाय 18:25 बजे रवाना होकर लखीमपुर से 19:35 और गोला से 20:27 बजे चलकर मैलानी 21:35 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर पीलीभीत से 18:05 के बजाय 17:05 बजे रवाना होकर पूरनपुर से 18:20 बजे चलेगी और 19:35 बजे मैलानी पहुंचेगी। मैलानी से 19:45, बांकेगंज से 20:05, गोला गोकर्णनाथ से 20:17, फरधान से 21:15 और लखीमपुर से 21:53 बजे रवाना होकर डालीगंज 1:30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 55359 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर पीलीभीत से 9:05 के बजाय 8:45 बजे रवाना होकर 11:30 बजे मैलानी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55357 पीलीभीत से 6:45 के बजाय 5:30 बजे चलकर 8:00 बजे मैलानी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55360 मैलानी से 10:40 के बजाय 9:45 बजे रवाना होकर 12:20 बजे पीलीभीत पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 55362 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से दूधिया खुर्द और शाहगढ़ से माला स्टेशनों के बीच पूर्व निर्धारित समय से चलेगी। उदयपुर खुर्द हाल्ट से 18:51 के बजाय 18:41, पूरनपुर से 19:00 के बजाय 18:49 और प्रसादपुर हाल्ट से 19:08 के बजाय 18:58 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed