{"_id":"6ae63c5cd4cea5f604066eea","slug":"dispute-between-teacher-and-priest-in-st-anns-school-over-karva-chauth-holiday-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-188825-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: करवाचौथ की छुट्टी को लेकर सेंट ऐन स्कूल में शिक्षिका और फादर के बीच विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: करवाचौथ की छुट्टी को लेकर सेंट ऐन स्कूल में शिक्षिका और फादर के बीच विवाद
Sun, 01 Nov 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। करवाचौथ पर छुट्टी न मिलने से शुरू हुआ विवाद शनिवार को सेंट ऐन स्कूल में शिक्षिका और फादर के बीच तकरार तक पहुंच गया। शिक्षिका साधना शुक्ला ने फादर जॉर्ज रॉड्रिग्स पर अभद्र व्यवहार और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर हिंदू संगठनों के लोग और सीओ सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में फादर के खेद जताने पर विवाद शांत हुआ।
शिक्षिका का आरोप था कि फादर कई दिनों से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। करवाचौथ पर उनकी अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी गई थी। पर्व का हवाला देकर समय से घर जाने की अनुमति मांगने पर फादर ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और धर्म परिवर्तन से जुड़ी बातें कहीं।
दूसरी ओर, फादर जॉर्ज रॉड्रिग्स ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने किसी धर्म या धार्मिक भावना के खिलाफ कोई बात नहीं कही।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई। जांच में धर्म परिवर्तन के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। विवाद की मुख्य वजह करवाचौथ पर छुट्टी नहीं मिलना थी। फादर के खेद जताने के बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया।