फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

बांसमंडी में भी घायल मिला दुर्लभ बर्न प्रजाति का उल्लू

Sun, 22 Dec 2019 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। जिला अस्पताल में घायल मिले दुर्लभ बर्न प्रजाति के उल्लू का इलाज करने में टालमटोल कर रहे वन कर्मियों को डीएफओ ने जमकर फटकार लगाई। इसके बाद आनन-फानन में टीम जिला अस्पताल पहुुंची और मरहम पट्टी करने के बाद उल्लू को छोड़ दिया। इधर, शनिवार को बांसमंडी में भी बर्न प्रजाति का ही एक उल्लू घायल मिला। यह उड़ नहीं पा रहा था। बांसमंडी के दुकानदारों ने उल्लू मिलने की सूचना वन विभाग को दी। देर शाम वनकर्मियों ने उसे नीलकंठ नर्सरी ले गए। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ भरतलाल ने बताया कि जिला अस्पताल और बांसमंडी में मिला उल्लू आमतौर पर इस क्षेत्र में नहीं दिखता है। यह हिमालय के अर्द्ध पहाड़ी क्षेत्र धार के जंगलों में मिलता है जो दुर्लभ प्रजाति का बर्न आउल है। घने जंगलों में अपना आशियाना बना कर रहने वाले इस उल्लू की प्रजाति देश में विलुप्त होने के कगार पर है। वहीं, इसके शिकार करने का ढंग भी दूसरे पक्षियों से अलग है। श्रवण शक्ति तेज रखने वाला ये उल्लू हलकी सी आवाज आने पर भी अपने शिकार को दबोच लेता है। चूहे, मछली और मेंढक इसका मुख्य रूप से भोजन हैं। इस उल्लू को वन विभाग लगभग खत्म मान चुका है। डीएफओ ने कहा कि इस दुर्लभ प्रजाति के उल्लू मिलने से यह स्पष्ट है कि इस प्रजाति के उल्लू अभी मौजूद हैं, लेकिन ये किन वजहों से हिमालयी क्षेत्र से मैदान की ओर आए हैं, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed