{"_id":"5ddc45138ebc3e54d446fe39","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly385451870","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमंगला योजना: वेबसाइट की एरर दूर करने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमंगला योजना: वेबसाइट की एरर दूर करने में जुटे अफसर
विज्ञापन
बरेली। कन्या भ्रूण हत्या और उत्पीड़न रोकने के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की वेबसाइट की एरर दूर करने की कोशिश शुरू हो गई है। करीब हफ्ते भर से एरर पर खामोश रहे अफसरों ने अब शासन को अवगत कराया है।
सोमवार को अमर उजाला में वेबसाइट में एरर के बावजूद अफसरों की चुप्पी पर खबर छपने के बाद अफसर हरकत में आए। हालांकि पिछले दिनों प्रमुख सचिव ने इस योजना में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताने के बावजूद अफसर सक्रिय नहीं हुए थे। सोमवार को वेबसाइट की तकनीकी खामी दूर कराने के लिए उन्होंने शासन में संपर्क साधा। सीडीओ ने भी डीपीओ नीता अहिरवार से स्थिति की जानकारी मांगी। दोपहर तक वेबसाइट की खामी खोजने का दौर जारी रहा, फिर पता चला कि समस्या शासन स्तर पर है। डीपीओ नीता अहिरवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने जल्द वेबसाइट की समस्या दूर होने का आश्वासन दिया है।