{"_id":"5dd84e708ebc3e54a230db82","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly385040568","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक ओवरब्रिज ः डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक ओवरब्रिज ः डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
लालफाटक ओवरब्रिज
डिप्टी सीएम ने दी चेतावनी.. पुल का काम जल्द पूरा कराएं नहीं तो होगी कार्रवाई
सेतु निगम के अफसरों ने कैंट की जमीन की एनओसी न मिल पाने की बताई दिक्कत
क्रासिंग के पास अस्थायी रोड के लिए 1.22 करोड़ न मिल पाने की भी समस्या रखी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज का काम लटका देखकर डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नराजगी जताई। सेतु निगम के अफसरों ने रक्षा मंत्रालय से करीब 6500 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण न हो पाने की दिक्कत बताई तो डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए फिर से प्रस्ताव बनाकर भेजें। वह इसके लिए खुद पैरवी करेंगे। डिप्टी सीएम ने लालफाटक क्रासिंग पर अस्थायी रोड बनाने के लिए भी 1.22 करोड़ का प्रस्ताव को भी जल्द पास कराने के लिए शासन को फिर से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी दिक्कत हैं, सेतु निगम के अधिकारी लगकर उन्हें दूर कराएं। पुल का काम जल्द पूरा करें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
कांधरपुर में सांसद धर्मेंद्र कश्यप के आवास पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस लौटते हुए डिप्टी सीएम का काफिला क्रासिंग के आगे कैंट की सीमा पर रुका। गाड़ी से उतरकर केशव प्रसाद मौर्य ने ओवरब्रिज का निरीक्षण कर पूछा कि पुल का काम क्यों लटका हुआ है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट एरिया में भूमि के लिए एनओसी की कार्यवाही चल रही है, लेकिन रक्षा मंत्रालय से प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण काम लटका है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इसकी रिपोर्ट फिर से बनाकर भेजें। एनओसी दिलाने के लिए यह मामला वह खुद देखेंगे। इसके बाद उन्होंने इस ओवरब्रिज का रेलवे क्रासिंग के ऊपर भी ओवरब्रिज का हिस्सा न बन पाने का कारण पूछा तो सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद करना चाहता है। ट्रैफिक की दिक्कत न पैदा हो, इसके लिए 1.22 करोड़ से क्रासिंग के पास 320 मीटर अस्थायी रोड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसकी मंजूरी नहीं मिली है।
खौफ: मिट्टी से गड्ढे भरकर कर दिया छिड़काव
डिप्टी सीएम के लालफाटक के निरीक्षण को लेकर सेतु निगम का स्टाफ सुबह से ही चौकन्ना था। डिप्टी सीएम के काफिले को हिचकोले न लगें, इसके लिए टूटी हुई सर्विस लेन के गड्ढों से मिट्टी से पटान किया गया। धूल न उड़े, इसके लिए छिड़काव के लिए एक कर्मचारियों को सुबह से ही लगा दिया गया।