{"_id":"5dd1a2a78ebc3e54ee7984f6","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3844348122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खपत और टिकाऊ उपकरण बनाएं कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खपत और टिकाऊ उपकरण बनाएं कंपनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन दिवसीय विद्युत व्यापार मेला रविवार शाम को संपन्न हो गया। इस मौके पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि कंपनियां ऊर्जा बचत के लिए टिकाऊ और सस्ते उपकरण बनाएं, इससे उपभोक्ता पर आर्थिक बोझा कम आएगा, वहीं बिजली की खपत भी कम होगी। उन्होंने कहा कि घर-घर बिजली पहुंचने से कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
बरेली क्लब मैदान पर लगे व्यापार मेला में मुख्य अतिथि विधायक अरुण कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारी और ग्राहकों दोनों के लिए उपयोगी है। साथ ही इसे शिक्षा क्षेत्र से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कम खपत वाले उपकरण बाजार में आना शुरू तो हुए हैं, लेकिन उनकी लाइफ अपेक्षित नहीं होती है। इसलिए प्रतिस्पर्धा के दौर में ग्राहकोेन्मुखी उत्पाद तैयार करें। इस दौरान मुख्य अतिथि का बैकमा के प्रांतीय सचिव संजीव चांदना, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, मेला चेयरमैन सौरभ भसीन, कुलभूषण, नरेश शर्मा डब्बू, प्रखर शर्मा, अरुण भसीन, जोगेंद्र बत्रा आदि ने स्वागत किया।