फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

लाखों की हाईमास्ट 14 साल बाद अब जगमगाई

Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। बीडीए कैंपस और डीडीपुरम पेट्रोलपंप के पास हाईमास्ट लाइट्स शुक्रवार को जगमगा उठीं। करीब 14 साल पहले लगवाई यह लाइट्स जलवाने में बीडीए नाकाम हो गया। अब नगर निगम ने इन लाइट्स को बदलवाया तो यहां के लोगों के जेहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं। वर्ष 2004 में केबी अग्रवाल वीसी बीडीए थे। उनके कार्यकाल में डीडीपुरम क्षेत्र का कायाकल्प हुआ था। डेलापीर रोड, संजयनगर बाईपास उनकी ही देन थे। बीडीए कार्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने में उन्होंने खासी भूमिका निभाई थी। उसी दौरान यहां कई हाईमास्ट लाइट्स भी लगाई थीं। समय के साथ ही यह हाईमास्ट लाइट्स नगर निगम को हैंडओवर हो गईं और देखेरख के अभाव में खराब होकर बंद हो गईं। आसपास के लोगों के मुताबिक बीडीए कार्यालय के बाहर लगी हाईमास्ट लाइट तो करीब 14 साल से बंद पड़ी थी। बताया जाता है कि बीच में एक बार इन्हें सही कराने का प्रयास भी हुआ लेकिन खर्च ज्यादा होने के चलते कदम पीछे खींच लिए। पिछले साल प्रदेश भर के नगर निगम की स्ट्रीट लाइट्स बदलकर एलईडी लाइट्स लगाने का शासन स्तर पर करार हुआ। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र की लाइट्स बदलने का काम शुरू हुआ और इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को बीडीए ऑफिस और डीडीपुरम पेट्रोल पंप के बाहर लगी हाईमास्ट लाइट बदलकर एलईडी लाइट लगाकर जला दी गईं।
विज्ञापन

इस बीच बदल गए सात वीसी
केबी अग्रवाल के बाद बरेली विकास प्राधिकरण में अब सातवें वीसी की रूप में दिव्या मित्तल तैनात हैं। उनसे पहले अनीता चटर्जी, शशांक विक्रम, जेपी सगर और सुरेंद्र कुमार समेत दो अन्य वीसी यहां तैनात रहे हैं। मगर यहां बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट नहीं जलवाई जा सकीं। पहले तो आसपास के लोग इनके बंद होने की शिकायत भी करते थे लेकिन अब तो लोगों ने शिकायत करना भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed