फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

नक्सलियों से मोर्चा ले रहे बीएसएफ के जवान परिवारों पर बंदरों के हमले से परेशान

Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। दुर्गम भौगोलिक हालात के बीच नक्सलियों से मोर्चा ले रहे बीएसएफ के जवान सबसे ज्यादा टेंशन में हैं तो इस वजह से कि बीएसएफ की बटालियन में रह रहे उनके परिवार बंदरों के हमले का शिकार न बन जाएं। भिटौरा में बीएसएफ की दोनों बटालियन में बंदरों का इस कदर आतंक है कि अब इस अर्द्धसैनिक बल के अफसरों ने इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर मदद मांगी है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करके भी बीएसएफ अफसरों ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से सिर्फ आम लोग ही नहीं हैं बल्कि बीएसएफ जवानों के परिवार भी बुरी तरह आतंकित हैं। शहर से 20 किलोमीटर दूर भिटौरा में बीएसफ की दो बटालियन हैं जहां नक्सलप्रभावित कांकेर जिला (छत्तीसगढ़) में तैनात तमाम बीएसएफ जवानों के परिवार रह रहे हैं। कई बीएसएफ जवान भारत-पाक सीमा पर भी तैनात हैं। अफसरों के मुताबिक दुर्गम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देने वाले जवानों और उनके परिवारों में बंदरों का बेहद आतंक है। बीएसएफ ने बंदरों के आतंक से छुुटकारा दिलाने के लिए तीन महीने पहले जिला प्रशासन से मदद मांगी थी लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वन विभाग ने भी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया जिसकी वजह से बंदरों की तादाद के साथ उनका आतंक भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसएफ ने डीएम को एक बार फिर पत्र लिखकर अवगत कराया है कि भिटौरा कैंप परिसर में बंदरों की धमाचौकड़ी से जवानों के परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। तमाम लोगों को बंदर काटकर घायल कर चुके हैं। हालत यह है कि रोजमर्रा के कामों के लिए भी घर से निकलना मुश्किल है। एक तरीके से पूरे कैंप परिसर पर ही बंदरों के कब्जे जैसे हालात हैं। अक्सर बंदर घरों में घुसकर भी अच्छा-खासा नुकसान कर देते हैं। बीएसएफ कैंप से आए अधिकारियों ने एडीएम सिटी से भी मुलाकात करके इस समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में भी कम नहीं हुआ आतंक
शहर में भी एक बड़ी आबादी बंदरों के आतंक से प्रभावित है। नगर निगम में हर तीसरी शिकायत बंदरों के आतंक से ही संबंधित होती है। शुक्रवार शाम पवन विहार में बंदरों ने छत पर उन्हें भगाने आए बिंदु प्रसाद पर हमला कर दिया, जिससे छत से गिरकर उनका हाथ टूट गया था। एनएल गंगवार की पत्नी ने छत पर गेहूं सूखाने पहुंची तो उन्हें भी काट लिया। लोगों में नगर निगम अधिकारियोें के खिलाफ काफी गुस्सा भी है। पुराना शहर, जगतपुर, बिहारी पुर, हरूनगला, ग्रीन पार्क, गुलाबनगर, चाहबाई, हरुनगला, ग्रीन पार्क आदि इलाकों में भी बंदरों का जबरदस्त आतंक हैं। लोगों का कहना है कि बंदर किचन और फ्रिज में रखा सामान तक निकालकर भाग जाते हैं। धूप में सूख रहे कपड़े ले जाना तो बेहद आम बात है।


शहर से बंदर पकड़ने में सबसे बड़ी बाधा वन विभाग अधिकारी हैं। दिन रात शहर में बंदरों के झुंड ऊधम कर रहे हैं, लोग परेशान हैं। वन विभाग के असहयोग की वजह से बंदर पकड़ने के लिए टेंडर भी नहीं हो पा रहे हैं। टेंडर हो जाएं तो बीएसएफ कैंप में फैले आतंक पर भी काबू पाया जा सकता है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed