{"_id":"5dcefb768ebc3e547d542487","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly384112891","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विद्युत उपकरणों की प्रदर्शनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विद्युत उपकरणों की प्रदर्शनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोगी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भवन निर्माण में सुरक्षित विद्युत वायरिंग और उपकरण लगाना जरूरी हैं। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आधुनिक और विद्युत बचत के उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है। इसमें बंदरों पर अंकुश लगाने के लिए फेंसिंग सिस्टम भी प्रदर्शित किया गया है। शुक्रवार को प्रदर्शनी शुरू कर मेयर उमेश गौतम ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी सहयोगी साबित होगी।
बरेली क्लब मैदान पर 17 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में दर्जनों ऐसे विद्युत उपकरण प्रदर्शित किए गए हैैं जो सुरक्षित होने के साथ ही ऊर्जा बचत में सहयोगी हैं। मुख्य अतिथि मेयर उमेश गौतम ने कहा कि स्मार्ट सिटी हो या वास्तुकला इन सभी में विद्युत उपकरण और उनका डिस्प्ले का काफी महत्व होता है। लाइट की दुनिया बहुत बदल गई है, इसलिए नई तकनीक स्मार्ट सिटी के लिए महत्वपूर्ण है। बंदरों को भागने का फेंसिंग सिस्टम भी दर्शकों ने पसंद किया। नगर निगम उपसभापति अतुल कपूर, बैकमा अध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, चेयरमैन सौरभ भसीन, प्रांतीय सचिव संजीव चांदना आदि ने प्रदर्शनी का महत्व बताया।