फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

खतौनियां खुरचने का खेल- खतौनियों में नाम बदले और लाखों का बैंक लोन लेकर हजम कर गए

Fri, 15 Nov 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। राजस्व विभाग से शुरू हुआ जालसाजी का खेल अब बैंकों तक फैल गया है। हाल ही में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की परसाखेड़ा शाखा में हुए ऑडिट के बाद दलालों और बैंक स्टाफ की सांठगांठ से खतौनियों में जालसाजी हेराफेरी कर लाखों रुपये का केसीसी लोन लेकर हड़प लेने का मामले का खुलासा हुआ है। बैंक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शाखा प्रबंधक ने इस मामले में एसएसपी को तहरीर दी जिस पर उन्होंने थाना सीबीगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कुछ ही समय पहले इस बैंक शाखा में 13 मार्च 2006 से 20 फरवरी 2017 के बीच स्वीकृत हुए ऋणों का ऑडिट किया गया था। इसी दौरान यह खुलासा हुआ कि कई मामलों में खतौनियों में वास्तविक भूस्वामी का नाम हटाकर फर्जी नाम डाले गए हैं और फिर उसके आधार पर किसान क्रे़िडट कार्ड बनवाकर लाखों रुपये का लोन ले लिया गया। यह मामला जानकारी में आने के बाद गहराई से जांच कराई गई तो पता चला कि कई खतौनयों से सह खातादारों और साझीदारों के नाम हटा दिए गए थे और जालसाजी करने वालों ने खुद को अकेले जमीन का मालिक दिखाकर लोन ले लिया।
विज्ञापन

इस तरह के भी मामले सामने आए जिनमें खतौनियों में जालसाजी कर लोन लिया गया और फिर उसके बाद जमीन को भी बेच दिया गया। इससे बैंक के सामने लोन की वसूली का रास्ता भी खत्म हो गया। बृहस्पतिवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक के शाखा प्रबंधक यशवर्धन सिंधू ने एसएसपी से मिलकर उन्हें तहरीर दी और इस पर एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सीबीगंज को एफआईआर दर्ज करके जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक स्टाफ की सांठगांठ के बगैर संभव नहीं धोखाधड़ी
खतौनियों में हेराफेरी कर बैंक से लाखों का लोन लेकर हड़प जाने के मामले में बैंक स्टाफ भी शक के घेरे में है। पुलिस का भी मानना है कि बैंक स्टाफ की सांठगांठ के बगैर यह हेराफेरी संभव नहीं थी। दरअसल बैंक की तय प्रक्रिया है कि खतौनी की सत्यापित प्रतिलिपि पर लोन दिया जाए। बैंक स्टाफ अपने स्तर से भी इस तरह के रिकॉर्ड का सत्यापन कराता है, साथ ही मौके पर जाकर भी सत्यापन करता है। माना जा रहा है कि जालसाजी और धोखाधड़ी के इन मामलों में ऐसा कुछ नहीं किया गया, इसी कारण बैंक को लाखों का नुकसान हो गया।


पुलिस सिर्फ किसानों पर लगाए गए आरोप की ही जांच नहीं करेगी, अगर बैंक अफसर या कर्मचारी दोषी मिले तो उन पर भी कार्रवाई होगी। बिना स्टाफ की सहभागिता के इस तरह की धोखाधड़ी संभव नहीं है। यह बात शाखा प्रबंधक को भी बता दी गई है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed