{"_id":"5db3595e8ebc3e017e52dd2e","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3816168128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुलासनगरा में जाम, बैठक में नहीं पहुंचे अपर नगर आयुक्त
- राज्य सूचना आयुक्त ने शुक्रवार को लखनऊ में बुलाई थी समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम अफसरों के लिए भी मुसीबत बनने लगा है। शुक्रवार को लखनऊ में होने वाली राज्य सूचना आयुक्त की बैठक में शामिल होने को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह रवाना हुए लेकिन जाम में कई घंटे तक फंसे रहने के बाद लौट आए।
जनसूचना अधिकार के तहत मांगी और दी जाने वाली सूचनाओं को लेकर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे राज्य सूचना आयुक्त ने समीक्षा बैठक बुलाई थी। नगर निगम से अपर नगर ईश शक्ति सिंह को इस बैठक में शामिल होना था। वह शुक्रवार सुबह चार बजे से बरेली से बैठक में शामिल होने को रवाना हुए लेकिन उनकी कार हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगे जाम में फंस गई। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के बीच करीब ढाई घंटे तक फंसे रहने के बाद आगे बढ़े तो शाहजहांपुर में लगे जाम में फंस गए। करीब एक घंटा वहां भी फंसे रहे और तब तक सुबह के आठ बज गए। इतना विलंब होने के बाद समय पर बैठक में पहुंचना संभव नहीं था और वह शाहजहांपुर से लौट आए।