{"_id":"5daf60998ebc3e017a21283e","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3812865196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटा जाम में फंसे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटा जाम में फंसे एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नोडल अधिकारी बनाए गए एडीजी ईओडब्ल्यू अभय प्रसाद मंगलवार को पहली बार जब बरेली आ रहे थे तो जिले की सीमा पर उन्हें जाम से रूबरू होना पड़ा। डेढ़ घंटे तक उनकी गाड़ी कटरा और फतेहगंज पूर्वी के बीच स्थित हुलासनगरा क्रॉसिंग पर फंसी रही। अयूब खां चौराहा स्थित एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में जनता ने जाम का मुद्दा उठाया तो उन्होंने स्वयं सार्वजनिक करते हुए जाम न लगने के लिए जनता से मदद की अपील की।
एडीजी अभय प्रसाद को सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे बरेली पहुंचना था। जब वह हुलासनगरा क्रॉसिंग पहुंचे तो वहां लंबा जाम लगा था। अव्यवस्था के चलते आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के बीच कई लाइनें लगी थीं। एडीजी ने बताया कि इस दौरान तीन बार क्रॉसिंग खुला लेकिन आड़े-तिरछे वाहन जाम का कारण बने थे। हालांकि उन्होंने इसे उदाहरण के रूप में बताते हुए जनता से जाम बचाने के लिए जागरूकता की अपील की लेकिन हकीकत यह भी कि इसी बहाने वह स्वयं भी यहां की समस्या से रूबरू हो गए। कार्यक्रम में उन्होंने एसएसपी से अन्य संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर समस्या दूर कराने की बात कही है।