{"_id":"5dacbc218ebc3e017f1e7bf6","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3809800149","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार नहीं हुआ बर्दाश्त, पब्लिक ने खुद ही शुरू किया अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार नहीं हुआ बर्दाश्त, पब्लिक ने खुद ही शुरू किया अंडरपास
विज्ञापन
बरेली। धीमे-धीमे चल रहे निर्माण कार्य और आवागमन में हो रही दिक्कतों से जनता का सब्र जवाब दे गया तो रविवार को इज्जतनगर क्रॉसिंग के दूसरे अंडरपास से पब्लिक ने खुद ही आवागमन शुरू कर दिया। रेलवे के अवरोधक हटाकर किनारे कर दिए और लोग यहां से आने-जाने लगे। हालांकि रेलवे के अफसरों का कहना है कि अंडरपास का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। न तो वहां बिजली का इंतजाम हुआ है और न ही शेड लगाया गया है। मगर जनता के आगे वे भी बेबस हैं।
हार्टमन हो या कुदेशिया ओवरब्रिज, शहर के लगभग सभी पुलों का उद्घाटन पब्लिक ने खुद ही आवागमन शुरू करके किया है। हालांकि इनके औपचारिक उद्घाटन बाद में किए गए। अब इज्जतनगर क्रॉसिंग पर बने अंडरपास की बारी आई तो यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। लंबे समय से निर्माणाधीन अंडरपास के चलते पब्लिक यहां से आवागमन के लिए खासा परेशान हो रही थी। डेलापीर चौराहे की ओर से आने वाले लोगों को कुदेशिया क्रॉसिंग या फिर इज्जतनगर डीआरएम ऑफिस होकर नैनीताल रोड की ओर जाना पड़ता था। मगर रेलवे का काम यहां धीमी गति से ही चला। ओवरब्रिज का काम भी अभी काफी बाकी है। ऐसे में अफसरों पर दबाव पड़ा कि किसी भी तरह अंडरपास को जल्द शुरू किया जाए। मगर यहां फिनिशिंग का काम अभी बाकी है। इसी बीच शुक्रवार को भाजपाइयों ने यहां उद्घाटन की प्लानिंग बनाई और इसकी घोषणा भी कर दी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और नगर विधायक डॉ. अरुण को उद्घाटन करना था, लेकिन इसी बीच मंत्री के निजी सहायक ब्रजेश तिवारी की मौत होने के चलते यह कार्यक्रम टल गया। मगर पब्लिक को सब्र नहीं आया और रविवार को सुबह ही यहां रखे अवरोधक हटाकर दूसरे अंडरपास से भी आवागमन शुरू कर दिया गया।
अफसर बेफिक्र, सुरक्षा मानक दरकिनार
पब्लिक के आवागमन शुरू करने पर रेलवे ने उन्हें रोकने की कोई कोशिश नहीं की। अंडरपास के नैनीताल रोड वाले किनारे पर पड़ी सरिया को भी किसी ने नहीं हटाया है, जिससे यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
अंधेरे के बीच धूल का गुबार
अंडरपास में अभी लाइट और शेड का इंतजाम नहीं किया गया है। लाइट न होने के चलते यहां अंधेरा होने के साथ ही सफाई न होने के कारण धूल का गुबार भी उड़ रहा है। मगर समय बचाने के लिए पब्लिक सुरक्षा मानकों की फिक्र छोड़कर यहां से वाहन दौड़ने में लगी है।
बड़ा ब्रेकर कार वालों के लिए मुसीबत
अंडरपास के नैनीताल रोड वाले किनारे पर काफी बड़ा ब्रेकर बना दिया गया है। ब्रेकर की ऊंचाई कार मालिकों के लिए चिंता का सबब बन गई है। कुछ ऊंची कारों को छोड़ दें तो बाकी सभी इस ब्रेकर से रगड़कर निकल रही हैं।
अभी अंडरपास में लाइट और शेड का काम होना बाकी है। मगर पब्लिक ने इसे खुद ही शुरू कर लिया है तो उन्हें रोकना मुश्किल होगा। बरेली के अन्य पुलों के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल