{"_id":"5da77d208ebc3e0142328700","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly380488015","type":"story","status":"publish","title_hn":"परामर्श केंद्र में बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खुशी से छलकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परामर्श केंद्र में बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खुशी से छलकी आंखें
Thu, 17 Oct 2019 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पुलिस के परामर्श केंद्र में बुजुर्गों के मामलों की भी सुनवाई की गई। दो मामलों में विवाद निपटाकर बुजुर्गों को परिवार से मिलाया गया तो काउंसलर्स और अधिकारी भी परिवारों की खुशी में शामिल हुए। केंद्र के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने परिवार को सलाह दी कि वह बुजुर्गों का पूरा ध्यान रखें और सम्मान कम न होने दें।
विज्ञापन
बुधवार को सात मामलों में सुनवाई के बाद फैसला हो गया। इनमें से दो मामले बुजुर्गों से संबंधित थे। इनमें एक मामला बेनीपुर के बुजुर्ग रामपाल चौधरी और दूसरा प्रेमनगर के ब्राह्मपुर की वृद्धा भूपनदेई का था। बुजुर्गों को बहू बेटों से शिकायतें थीं तो बहुओं को भी कुछ शिकवे थे।
विज्ञापन
इन मामलों में पुलिस अधिकारियों के साथ ही काउंसलर मनु नीरज व अन्य ने काउंसलिंग की। बाद में बहुओं ने माफी मांग ली तो बुजुर्गों ने भी बड़ा दिल करके उन्हें माफ कर दिया। समझौते के वक्त एसपी ट्रैफिक भी आ गए। बहु, बेटे और माता पिता एक दूसरे के गले मिले तो खुशी से काउंसलर्स की भी आंखें छलक उठीं।
विज्ञापन