फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पुलिस ने लगवाई बैरिकेडिंग दिल्ली रोड पर आज से ट्रैफिक ट्रायल..

Sun, 13 Oct 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। किला रोड की तरफ चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू हो पाएगा या नहीं, यह अगले तीन दिनों में तय हो जाएगा। फिलहाल इस फ्लाईओवर का निर्माण सिर्फ पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रोड पर किया जा रहा है, किला रोड की तरफ निर्माण करने के लिए पुलिस इसलिए ग्रीन सिग्नल नहीं दे रही है क्योंकि इससे दिल्ली रोड पर जाम लगने की आशंका है। रविवार की रात से तीन दिन तक पुलिस किला रोड पर प्रस्तावित निर्माण स्थल को बोर्ड बैरिकेडिंग से घेरकर यह आकलन करेगी कि इससे ट्रैफिक बाधित होगा या नहीं। तीन दिन के इस ट्रायल के बाद यह फैसला भी हो जाएगा कि किला रोड की तरफ निर्माण शुरू कराया जाए या नहीं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले ट्रैफिक पुलिस ने किला रोड की तरफ चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण करने से जाम लगने की आशंका जताते हुए इसे रुकवा दिया था। इस बीच सेतु निगम की ओर से लगातार किला रोड पर भी फ्लाईओवर के निर्माण की अनुमति देने का आग्रह किया जा रहा है। अब ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने निर्माण की अनुमति देने से पहले किला रोड पर ट्रायल करने का फैसला लिया है। इसके तहत रविवार रात से किला रोड की ओर आठ मीटर के दायरे में प्रस्तावित निर्माण स्थल पर सेतु निगम बोर्ड बैरिकेडिंग लगाएगा। इसके बाद यह देखा जाएगा कि बैरिकेडिंग लगाने के बाद किला रोड की तरफ ट्रैफिक निकलने में कोई दिक्कत तो दिक्कत नहीं आ रही है। अगर ट्रैफिक निकलने में कोई दिक्कत नहीं आई तो सेतु निगम को काम शुरू करने के लिए इस रोड पर अपनी मशीनों को शिफ्ट करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

वैसे सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि किला रोड 20 से 22 मीटर चौड़ी है। बैरिकेडिंग के बाद भी दोनों तरफ सात से आठ मीटर चौड़ा रोड बचा रहेगा। इससे ट्रैफिक निकलने में कोई दिक्कत होने की आशंका नहीं है। फिर भी ट्रॉयल शुरू करने के लिए सेतु निगम ने चौपुला चौराहे से किला रोड की ओर बोर्ड बैरिकेडिंग लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला रोड पर चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिए ट्रॉयल की तैयारी की जा रही है। अभी सिर्फ बोर्ड बैरिकेडिंग रखी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मिलते ही फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed