{"_id":"5da0eb508ebc3e015255a6f8","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3797258145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली परिक्षेत्र में खुला एक और पासपोर्ट केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली परिक्षेत्र में खुला एक और पासपोर्ट केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विदेश और संचार मंत्रालय ने संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत बरेली परिक्षेत्र में एक और पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू कर दिया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खोल रही है, ताकि लोगों को कोई समस्या न आए। साथ ही आवेदकों को पासपोर्ट भी जल्द जारी किए जा सकें।
पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) बरेली कार्यक्षेत्र हरदोई में 13 वां पीएसके शुक्रवार से शुरू हो गया। इसकी शुरूआत करते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इसके शुरू होने से आवेदकों को अब लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि पासपोर्ट पाने वालों को ज्यादा चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तत्काल योजना में आवेदक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पासपोर्ट बहुत कम दिनों में तैयार हो रहे हैं। बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में दोनों मंत्रालय मिलकर डाक घरों में पीएसके खोल रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने फर्रुखाबाद में पीएसके शुरू किया। पीएमजी बरेली संजय सिंह ने बताया कि डाकघर में आधुनिकीकरण हो रहा है और बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। बृजेश तिवारी, सांसद आशीष सिंह, डीएम पीयूष पुलकित खरे आदि मौजूद रहे।