{"_id":"5d8e750b8ebc3e939d46aa86","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3779558196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीएनएस रैंकिंग में बरेली यूपी में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीएनएस रैंकिंग में बरेली यूपी में अव्वल
विज्ञापन
बरेली। सीसीटीएनएस योजना के तहत लखनऊ मुख्यालय से प्रदेश भर के जोन की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। शुक्रवार की रैंकिंग में बरेली हर मामले में पहले नंबर पर रहा है। एडीजी अविनाश चंद्र ने बेहतर काम के लिए स्टाफ की सराहना की है।
ऑनलाइन दर्ज हुई शिकायतों में बरेली में लंबित विवेचनाएं सबसे कम हैं। जघन्य अपराधों, गैंगस्टर एक्ट में भी सबसे कम अधूरी विवेचनाएं बरेली जोन में हैं। सबसे ज्यादा अपराधियों की गिरफ्तारी भी यहीं हुई और आत्मसमर्पण भी सबसे ज्यादा यहीं किए गए। चरित्र प्रमाण पत्र, कर्मचारी सत्यापन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, और मोबाइल एप्लिकेशन की रैंकिंग में भी बरेली यूपी में प्रथम रहा।