फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

शोरूम के लिए पेड़ कट रहे मगर गांधी उद्यान में छंटाई तक नहीं

Fri, 27 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। एक तरफ शोरूम के लिए पूरे का पूरा पेड़ धराशायी करने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई जा रही तो दूसरी तरफ गांधी उद्यान में पेड़ों की छंटाई तक नहीं हो रही। बुधवार सुबह यहां एक पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई, इससे दिव्यांग मां-बेटे घायल हो गए। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात के बाद पेड़ों की छंटाई कराई जाती है लेकिन इस बार निगम ने अब तक नहीं कराई है, इसके कारण ही पेड़ टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सरन अस्पताल के पास रहने वाले दिव्यांग अधिवक्ता संजीव शर्मा बुधवार सुबह मां मुन्नी शर्मा के साथ गांधी उद्यान में टहलने पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे योगा करने के दौरान पेड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इससे मुन्नी देवी और संजीव शर्मा उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल भेजा। लोगों का कहना है कि पेड़ बड़ा होने के चलते उसकी एक शाखा टूटकर गिरी। यहां ऐसे तमाम अन्य पेड़ हैं, जिनकी वजह से हादसे का खतर बना हुआ है लेकिन नगर निगम ने इनकी छंटाई नहीं कराई है। पिछले महीने कैंटीन के पास भी आम का पेड़ गिरा था और कई लोग बाल-बाल बच गए थे। मगर इस बार निगम अफसर आपसी खींचतान में उलझे हैं और कामों पर उनका ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


जसोली में चार दिन से घर पर गिरा पड़ा है पेड़
किला के मोहल्ला जसोली में पाकड़ का एक पुराना पेड़ चार दिन पहले गिर गया है। इस पेड़ ने ओमप्रकाश के मकान को भी चपेट में ले लिया है। उनका कहना है कि पेड़ को काटकर हटाने के लिए वह तीन दिन से नगर निगम और वन विभाग को पत्र लिखा है लेकिन अब तक किसी ने पेड़ को नहीं हटाया है। ओमप्रकाश का कहना है कि अगर उनकी दीवार टूट गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों की छंटाई का अभी सीजन नहीं है। बसंत ऋतु के बाद फरवरी-मार्च में हर साल इनकी छंटाई कराई जाती है लेकिन अगर कोई शाखा टूटकर लटक रही है तो उसे हटवा दिया जाएगा। - संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed