{"_id":"5d8a7f0a8ebc3e01622a22f3","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3775383187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर हैरान! बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट और हुक्का बार.. कैसे करें सस्पेंड और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर हैरान! बिना लाइसेंस चल रहे रेस्टोरेंट और हुक्का बार.. कैसे करें सस्पेंड और एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवाओं से लेकर नाबालिग किशोरों तक को नशा परोस रहे शहर भर में फैले हुक्का बार के खिलाफ लोगों का गुस्सा बुरी तरह भड़कने के बाद रेस्टोरेंट और होटलों पर छापे पड़ने तो शुरू हो गए लेकिन अब इन हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करने पर पेच फंस गया है। हालत यह है कि छापों में यह साबित होने के बाद भी कि ये रेस्टोरेंट और हुक्का बार बगैर लाइसेंस के चल रहे हैं, पुलिस और एफएसडीए दोनों इसके लिए एक-दूसरे की तरफ से पहल होने की आस लगाए बैठे हैं। सोमवार को पुलिस ने चार रेस्टोरेंट में छापे मारे थे, एक में हुक्का बार भी मिला लेकिन उस पर भी इसी पसोपेश के चलते मंगलवार रात तक कोई एक्शन नहीं हो पाया। हालांकि अब एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टोबेको एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान ढूंढना शुरू कर दिया है जिसके तहत वह रिपोर्ट दर्ज कर इन हुक्का बार पर कार्रवाई कर सके।
सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने अपने इलाके के बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ छापे मारे थे। धनवंतरि चौराहे पर सिसिली कैफे में हुक्काबार चलता पकड़ा गया। कैफे में 15-20 वर्ष उम्र के करीब 20 लड़के-लड़कियां थे। पुलिस के पहुंचते ही रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। अंदर वाली टेबल पर दो हुक्के सजे हुए थे जो उस समय तक फूंके जा रहे थे। मैनेजर नवनीत कुमार और साथी अभिषेक ने बताया कि मालिक प्रेमनगर की ग्रेटर आकाश कालोनी निवासी शिवेंद्र सिंह लखनऊ में रहते हैं। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने सारा सामान जब्त कर लिया। एफएसडीए अफसरों को सूचना दी तो अधिकारी देवेंद्र सिंह आजाद ने कोतवाली पहुंचकर कागजात व जब्त सामान चेक किया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक उन्होंने एफएसडीए के अधिकारियों से तहरीर देने को कहा था जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट लिखकर आगे जांच कर पाती। मंगलवार रात तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली। इसकी सूचना इंस्पेक्टर ने एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अब पुलिस अधिकारी इस मामले में कार्रवाई का रास्ता खोज रहे हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने इस मामले में अधीनस्थों को नियम खोजकर रिपोर्ट कराने को कहा है।
विज्ञापन
- पुलिस को ही कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे एक्ट में रिपोर्ट कराने का प्रावधान ही नहीं है। हम सिर्फ लाइसेंस कैंसल कर सकते हैं या सिर्फ रजिस्ट्रेशन होने पर भविष्य में उसके लाइसेंस बनवाने पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। - धर्मराज मिश्रा, जिला अभिहीत अधिकारी
- नियमानुसार लाइसेंस देने वाली संस्था को ही निगरानी और कार्रवाई कराने के लिए आगे आना चाहिए। एफएसडीए वाले कार्रवाई कराना नहीं चाहते तो पुलिस टोबेको एक्ट में प्रावधान खोजकर रिपोर्ट जरूर दर्ज करेगी। - अशोक कुमार, सीओ सिटी
प्रेमनगर पुलिस ने फिर मारे छापे
- मंगलवार रात प्रेमनगर पुलिस ने फिर दो रेस्टोरेंटों में छापे मारे लेकिन कहीं भी हुक्काबार चलता नहीं मिला। इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार के साथ थाने की टीम ने स्काई ब्लू और एक्वेरियस रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
यूथ पॉवर संगठन को मिला व्यापार मंडल का साथ
हुक्का बार पर बंदिश लगाने को लेकर अभियान चला रहे संगठन यूथ पॉवर ने कमिश्नर व डीआईजी से शिकायत करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को कुछ सदस्यों की व्यक्तिगत समस्या की वजह से संगठन कार्यकर्ता ज्ञापन देने नहीं जा सके। संगठन के अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल ने बताया कि पहले दिन प्रेमनगन थाने में कमिश्नर और डीआईजी ने ही उनकी बात सुनकर कार्रवाई कराई थी। वे इन्हीं अफसरों से बुधवार में मिल सकते हैं। वहीं, संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में हुई। इसमें पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला शहर के कई व्यापारी लेकर पहुंचे। अपने व्यापार मंडल का पूरा समर्थन संगठन को देने की घोषणा की। शुक्ला इस संगठन के संयोजक भी हैं। महामंत्री दीपक द्विवेदी ने कहा कि बरेली में हुक्काबार पूरी तरह बंद नही हुआ तो नशे के खिलाफ पूरा बरेली का बाजार बंद किया जाएगा।
फूड सप्लाई के नाम पर फूड मेकिंग और साथ में हुक्का बार
बताते हैं कि शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट ने विभागीय मिलीभगत से फूड सप्लाई करने का सामान्य रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इसमें किसी और होटल या रेस्टोरेंट से बना हुआ खाना किसी दूसरी जगह सप्लाई करने की वैद्यता होती है। वहीं, इसी की आड़ में पूरा रेस्टोरेंट और किचन बनाकर संचालित किया जाता है। साथ ही अंदरूनी हिस्से में हुक्का बार को चोरी छिपे चलाया जाता है। इसका कभी निरीक्षण भी नहीं किया जाता।