{"_id":"5d8a7f068ebc3e939d46a876","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly377537946","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई अंडरपास- फाइबर शेड लगाने के लिए लगाए जा रहे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई अंडरपास- फाइबर शेड लगाने के लिए लगाए जा रहे खंभे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास के अधूरे कामों को इन दिनों तेजी से पूरा करने की कोशिश चल रही है। अंडरपास की सड़क और रिटेनिंग वाल तैयार हो चुकी है। अंडरपास के ऊपर फाइबर शेड बनाने के लिए लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। अंडरपास में जलभराव की दिक्कत को दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार हो रहा है।
अंडरपास के उद्घाटन की तारीख दो बार तय होने के बाद टल चुकी है। सोमवार को बारिश होने से अंडरपास में जलभराव हो गया था। मंगलवार को पानी सूखने के बाद फिर से अधूरे कामों को पूरा कराया जा रहा है। हालांकि अभी रेलवे अस्पताल की ओर एक तरफ का अंडरपास तैयार हो रहा है। दूसरी तरफ का अंडरपास का अभी काफी काम बाकी है। फाइबर शेड बनाने के लिए खंभे लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।