फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

मढ़ीनाथ राम लीला मेें विवाद बढ़ा, पुलिस ने धरना खत्म कराया

Wed, 25 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। मढ़ीनाथ रामलीला में दो कमेटियों के बढ़े विवाद में पुलिस ने एक कमेटी का धरना समाप्त करा दिया। धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे एक कमेटी के अध्यक्ष की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब प्रशासन के निर्णय करेगा कि रामलीला कौन सी कमेटी कराएगी।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ श्री रामलीला कमेटी और श्री रामलीला कमेटी मढ़ीनाथ नेकपुर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम कुछ लोगों ने मंदिर के गेट पर लगा ताड़ा तोड़ दिया। यह खबर श्री रामलीला कमेटी मढ़ीनाथ नेकपुर के पदाधिकारियों को पता चली तो उन्होंने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल को खत्म कराकर टैंट आदि हटा दिया। इससे पहले श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज विकट की तबियत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री रामलीला कमेटी मढ़ीनाथ नेकपुर के देवेंद्र जोशी ने बताया कि आज प्रशासन से अनुमति किसी वजह से नहीं हो सकी। रामलीला एक अक्तूबर से शुरू होनी है। तब तक अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरी कमेटी के अध्यक्ष मनोज विकट स्वर्गीय तारा सक्सेना के पुत्र जो प्रचार मंत्री थे, स्वयं को कमेटी का अध्यक्ष बता रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज विकट कमेटी की सम्पत्ति को खुर्द करना चाहते हैं। दूसरी ओर मनोज विकट का कहना है कि फर्जी कमेटी में बीना शर्मा, देवेंद्र जोशी, दिनेश यादव आदि शामिल हैं, इनका करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का इरादा है। सुभाषनगर कार्यवाहक इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर से टैंट आदि हटा दिया है। अब प्रशासन के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed