फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

एसटीपी लगाने का मामला- आरक्षित जमीन होने से अब निजी भूमि का अधिग्रहण करेगा प्रशासन

Wed, 25 Sep 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत एसटीपी लगाने के लिए प्रशासन की ओर से एयरफोर्स गेट के पास ततारपुर में प्रशासन निजी भूमि का ही अधिग्रहण करेगा। पूर्व पार्षद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर को शिकायत भेजी थी कि मौके पर सरकारी जमीन है, फिर भी प्रशासन निजी भूमि खरीद रहा है। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को इस संबंध में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। नगर निगम और जल निगम की टीम के साथ सर्वे में सिटी मजिस्ट्रेट को यह मिला कि एयरफोर्स नाले के पास सरकारी जमीन तो है, लेकिन वह आरक्षित है। इसके लिए निजी भूमि को ही लिया जाना है।
विज्ञापन

ततारपुर में एसटीपी लगाने को करीब एक हजार वर्गमीटर जमीन चाहिए। नगरिया परीक्षित के पूर्व पार्षद अशोक अरोरा ने आपत्ति जताई थी कि एयरफोर्स नाले के पास नगर निगम की काफी जमीन है। इसे न लेकर पास ही एक निजी जमीन को खरीदा जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी साठगांठ के तहत अधिकारी निजी जमीन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस मामले की जांच करने सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार नगर निगम और जल निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि जिस सरकारी जमीन के अधिग्रहण की बात कही जा रही है वो काफी पहले ग्राम सभा की थी और वह खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित है। हालांकि बाद में यह नगर निगम में शामिल हो गई। अधिकारियों का कहना है कि आरक्षित जमीन लेने पर प्रशासन को इतनी ही भूमि दूसरी जगह पर उपलब्ध करानी होगी, जबकि प्रशासन के पास वहां आसपास एक हजार वर्गमीटर जमीन भी नहीं है। इसलिए निजी भूमि लेने पर ही सहमति बन गई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। एयरफोर्स नाले के पास सरकार की आरक्षित जमीन है। इसके बदले में प्रशासन को दूसरी जगह जमीन देनी होगी। इसलिए निजी भूमि पर ही निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed