{"_id":"5d867f398ebc3e013202942a","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly377114166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीएफ जमा नहीं होने पर बीएसए का खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीएफ जमा नहीं होने पर बीएसए का खाता सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भविष्य निधि संगठन ने मुरादाबाद बीएसए का खाता सीज कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा स्कूल स्टाफ और शिक्षा मित्रों का ईपीएफ जमा नहीं करने वाले पर प्रवर्तन दल ने यह कार्रवाई की है। बीएसए पर 10.53 करोड़ रुपये का असेसमेंट किया था। खाते में सिर्फ 6.30 करोड़ रुपये थे, यह रकम ईपीएफ अधिकारियों ने निकाल ली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद ने कस्तूरबा कालेज में रखे जाने वाले स्टाफ और शिक्षा मित्रों से होने वाली कटौती के बावजूद ईपीएफ ने जमा नहीं किया। इस पर क्षेत्रीय आयुक्त भविष्य निधि संगठन ने ईपीएफ जमा नहीं होने का असेसमेंट कराया। सहायक आयुक्त बीएम कांडपाल ने 10.52 करोड़ रुपये का असेसमेंट कर धनराशि जमा करने के निर्देश बीएसए को दिए, लेकिन निर्धारित अवधि में ईपीएफ जमा नहीं होने पर मुरादाबाद स्थित सिंडीकेट बैंक खाता सीज कर 6.30 करोड़ रुपये निकाल लिए। कांडपाल ने बताया कि बाकी राशि खाते से फिर निकाली जाएगी।