फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

काम सबसे अहम और इंतजाम बेदम

Sat, 14 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सरकार भले ही श्रमिक और छोटे कारोबारियों के लिए बेहतर करना चाहती हो, लेकिन सिस्टम हर बार आड़े आता है। केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों और छोटे दुकानदारों को पेंशन आदि देने का वादा पूरा कर दिया। महत्वपूर्ण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कर्मचारी बीमा निगम का बुरा हाल है। केंद्रीय मंत्री के ही गृह जनपद में निगम कार्यालय एक गैराज में शिफ्ट कर दिया गया है, जो तीन माह से बंद जैसी स्थिति में है।
विज्ञापन

रामपुर मार्ग स्थित मिनी बाईपास पर संचालित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) कार्यालय करीब तीन माह पहले निजी भवन से ईएसआई अस्पताल (सीबी गंज) परिसर में बने गैराज में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन वहां पर्याप्त स्थान नहीं होने से सामान तक नहीं खुल पाया है। इधर-उधर सीटें और कंप्यूटर पड़े हैं। फाइल और लोगों के आवेदन आदि भी बेतरतीब ही दिखते हैं। कार्यालय में सिर्फ तीन कर्मचारी तैनात हैं। उमेश मलिक प्रबंधक हैं, उनके पास इंस्पेक्टर का चार्ज भी है। जब मौके पर टीम जायजा लेने पहुंची तो वहां अव्यवस्था देख यह लग ही नहीं रहा था कि यह केंद्रीय सरकार और विभागीय मंत्री के गृह जनपद का कार्यालय है। इस कार्यालय में तमाम उद्यमी भी आते हैं, लेकिन वहां पर जनसुविधाएं और आगंतुकों के बैठने आदि तक की सुविधाएं नहीं हैं। यह हाल सिर्फ एक केंद्रीय कार्यालय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed