{"_id":"5d780b688ebc3e01767f4371","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3756213180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी ने बैठक बुलाई तो अटकी योजनाएं कागजों पर सरपट दौड़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी ने बैठक बुलाई तो अटकी योजनाएं कागजों पर सरपट दौड़ाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सख्त फैसलों और तत्काल कार्रवाई के लिए जाने जाने वाले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी की समीक्षा बैठक का परवाना मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली का माहौल है। समीक्षा के लिए तय ड्रेस वितरण, मिड डे मील, जर्जर भवनों और फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई के बिंदुओं के साथ पुस्तकालय और खेलकूद ग्रांट के मामलों में अफसरों को इस बैठक में फजीहत होने की आशंका है लिहाजा दिन-रात कागजी खानापूरी कर फाइलों पर आंकड़ों को दुरुस्त करने की कवायद चल रही है।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समीक्षा बैठक 11 सितंबर को लखनऊ के निशातगंज में स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सभागार में होगी। बेसिक शिक्षा मंत्री इस बैठक में 17 से ज्यादा बिंदुओं पर अफसरों से जवाब के साथ उनके जिलों की प्रगति रिपोर्ट मांगेंगे। तीन महीनों बाद भी बच्चों को ड्रेस न बांट पाने के अलावा ऑपरेशन कायाकल्प, पुस्तकालय और खेलकूद ग्रांट, जर्जर भवन पर कार्रवाई, शिक्षामित्र अनुदेशक मानदेय, मानव संपदा पोर्टल समेत फर्जी शिक्षकों की समीक्षा में बरेली के अफसरों को घिरने की आशंका है। कार्रवाई से बचने के लिए अफसर और कर्मचारी कागजों पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्री की बैठक की तैयारी के तहत ही पिछले दिनों एबीआरसी और बीइओ के साथ दो दर्जन से ज्यादा शिक्षकों पर पिछले दिनों कार्रवाई की गई थी।
इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा
ऑपरेशन कायाकल्प, रसोइया मानदेय भुगतान, स्वेटर क्रय कार्रवाई, निशुल्क यूनीफार्म वितरण, निर्माण कार्यों, पुस्तकालय, खेलकूद सुविधा ग्रांट का सत्यापन, कस्तूरबा गांधी बालिक विद्यालय में सुविधा, दिव्यांग बच्चों के लिए एक्सीलेरेटेड कैंप, शिक्षामित्र अनुदेशक का मानदेय, स्कूल में छात्र नामांकन, बैग, जूता, मोजा का वितरण, खातों में अप्रयुक्त धनराशि की कार्रवाई, चार हजार फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई, मानव संपदा पोर्टल पर डाटा इंट्री, जर्जर भवन की स्थिति व कार्रवाई, कोर्ट की याचिकाओं पर प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने की स्थिति व अन्य बिन्दुवार समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
11 सितंबर को बेसिक शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। एजेंडे के बिंदुओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। बैठक में खामियां, कार्रवाई और प्रगति सभी की जानकारी दी जाएगी। - तनुजा त्रिपाठी, बीएसए