{"_id":"5d7020fb8ebc3e93ab3b6bcd","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly374880424","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता शरद यादव के निधन पर शोक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता शरद यादव के निधन पर शोक सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अधिवक्ता शरद यादव के निधन पर आज बार एवं बैंच की सामूहिक रूप से शोक सभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए।
जिला जज के न्यायालय कक्ष में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला जज अरुण कुमार मिश्र व वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएल गोयल ने की। इस मौके पर मौजूद वकीलों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 42 वर्षीय शरद यादव वर्ष 2000 से वकालत के पेशे में आए। साल 2015 में वह बार की वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में मौजूद रहने वालों में बार सचिव अमर भारती, जिला शासकीय अधिवक्ता सुनिति कुमार पाठक , एडीजी सी राजेंद्र गंगवार, जावेद अली खां, पूर्व डीजीसी राजेश यादव, ज्वाला प्रसाद गंगवार, नईम आदिल खां, मिलन गुप्ता आदि शामिल रहे।