{"_id":"5d6ecec18ebc3e93d56cae42","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly374795082","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा-खतौनी खुरच गई तो चूहों पर डाल देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा-खतौनी खुरच गई तो चूहों पर डाल देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नमी और दीमक लगने की वजह से कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में खतौनी-खसरे के काफी रिकार्ड पहले ही बर्बाद हो चुके हैं, फिर भी स्टाफ अभिलेखागार में भारी तादाद में चूहों की अनदेखी करने में जुटा हुआ है। चूहों के कुतरने से रिकार्ड खराब होने का खतरा देखते हुए कुछ समय पहले निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने नाराजगी जाहिर की थी लेकिन स्टाफ फिर भी नहीं चेता। अब एक बार फिर से कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी नजारत को चूहों और दीमक की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराने को कहा है।
राजस्व अभिलेखागार में सही देखभाल न होने से दशकों पुराने रिकार्ड खराब हो रहे हैं। सैकड़ों रिकार्ड के कागज गल गए हैं, तमाम को दीमक चाट चुकी है। कुछ महीने पहले कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रिकार्ड रूम में निरीक्षण के दौरान इस स्थिति पर नाराजगी जताई थी। रिकार्ड रूम में तमाम चूहों को देखकर उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया था और स्टाफ की फटकार भी लगाई थी कि चूहों के कुतरने से रिकार्ड बर्बाद होने का खतरा होने के बाद भी उन्हें भगाने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चूहों की रोकथाम करने और डीडीटी दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के आदेश के बावजूद स्टाफ ने चूहों को पाला हुआ है।