{"_id":"5d6ac51d8ebc3e015105a558","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3744256151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बमनपुरी में बिजली विभाग की टीम का घेराब, रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बमनपुरी में बिजली विभाग की टीम का घेराब, रास्ता जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो.......
बड़ी बमनपुरी में बिजली विभाग
की टीम का घेराव, रास्ता जाम
- चौबीस घंटे बाद भी सप्लाई दुरुस्त न होने पर भड़के लोग
- करीब एक घंटा मौके पर जमे रहे लोट, देर रात शुरू हो सका काम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बड़ी बमनपुरी इलाके में लगे मोबाइल ट्रांस्फार्मर में शुक्रवार रात आग लग गई थी। चौबीस घंटे बाद भी इलाके की सप्लाई चालू न होने पर भड़के लोगों ने शनिवार को मौका मुआयना करने पहुंची बिजली विभाग की टीम का लोगों ने घेराव कर लिया। इसके चलते वहां भीड़ ने रास्ता भी जाम कर दिया। रास्ता सकरा होने के कारण लोग वहां मोबाइल ट्रांस्फार्मर लगने का विरोध करते रहे। देर रात तक तीखी नोकझोंक के बाद लाइन पर काम शुरू हो सका।
किला क्षेत्र के बड़ी बमनपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक मोबाइल ट्रांस्फार्मर में आग लग गई थी। रास्त सकरा होने के कारण आग की लपटे सामने के तिमंजिला घर तक पहुंची थी। जिससे घर के आगे की चौखटें और पड़ोसी में किराए पर चल रही बैंक ऑफ बड़ोदा का शटर जल गया था। शनिवार दोपहर बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जला हुआ ट्रांस्फार्मर हटा दिया था। इस पर लोगों ने दोबारा यहां ट्रांस्फार्मर लगने के सख्त विरोध किया। लोड कम करने के लिए मौके पर विकल्पों का भी आभाव है। इलाके में लोड के मुताबिक करीब 11 सौ वॉट के ट्रांस्फार्मर की जरूरत है। जिसने आधे से ज्यादा लोड झेल रहा ट्रांस्फार्मर जल चुका था। लोग दोपहर में एक तरफ की लाइन चालू होने पर भी नराजगी जता रहे थे।
इसके चलते मौका मुआयना करने पहुंचने एसडीओ सत्यार्थ सिंह व अन्य कर्मचारियों का लोगों ने घेराव कर लिया। इकट्ठी हुई भीड़ ने रास्ता भी जाम कर दिया। काफी देर तक तीखी नोकझोंक के बाद देर रात वहां काम शुरू हो सका। एसडीओ सत्यार्थ ने बताया कि मौके पर ट्रांस्फार्मर ओवरलोड होने के कारण जला था। जगह कम होने के कारण लोग ट्रॉली ट्रांस्फार्मर लगने का विरोध कर रहे हैं। लोड को बांटने की कोशिश की जा रही है।