फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया

Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान के कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने कामकाज ठप करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के काम न करने से जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। दूरदराज से काम कराने आने लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूर्व में 24 सूत्रीय मांगों को एक बार फिर से उठाया। संघ के अध्यक्ष शिवेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके शासन स्तर पर इसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। महामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 16 सितंबर तक अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कुछ खास मांगे
-कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की जाए।
-कलक्ट्रेट का नाम डीएम कार्यालय की जगह मिनी या जनपद सचिवालय रखा जाए।
-पुरानी पेंशन नियमावली को दोबारा लागू किया जाए।
-कलेक्ट्रेट में लेखा कार्य देख रहे पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed