फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

गड्ढे नहीं हो पाएंगे कम... रिफ्लेक्टर से ही चलाएं काम

Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। किला ओवरब्रिज पर फुटपाथ और सड़क की ऊंचाई कुछ ही कम रह जाने से वाहनों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया है। यहां रात में वाहन चालकों को इस खतरे से सतर्क करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने फुटपाथ पर रिफ्लेक्टर लगा दिए हैं। हालांकि पुल पर गड्ढे न भरे जाने से हादसे की आशंका अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज पर सड़क बनाने के लिए एक के बाद एक हाटमिक्स की लेयर बिछा दी गई है। पुरानी लेयर हटाए बिना नई लेयर बिछाने से ओवरब्रिज का वजन कई टन बढ़ चुका है। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने इस बार ओवरब्रिज की रोड का रिन्यूवल करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। दिक्कत यह आ रही है कि सड़क की ऊंचाई बढ़ने से पुल का फुटपाथ और रोड का लेवल कुछ इंच कम रह गया है। वाहनों के पहिए इसमें रगड़ने से उनके अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रात में वाहन चालकों को इस खतरे से सतर्क करने के लिए फुटपाथ पर किनारे-किनारे काफी दूर तक रिफ्लेक्टर लगा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रोड सेफ्टी के लिहाज से यह काम महत्वपूर्ण है। हालांकि ओवरब्रज की सड़क पर पूर्व में भरे गए गड्ढों को कुछ समय ही भरा गया था। इनके फिर से उधड़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

‘किला ओवरब्रिज पर खतरा कम करने के लिए रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं। बाकी रोड का काम शुरू कराने के लिए आईटीआई के इंजीनियरों की टीम बुलाकर पहले तकनीकी सलाह ली जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed