फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सुपीरियर फैक्ट्री से बदबूदार पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2019 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सीबीगंज। बदबूदार पानी से तंग आ चुके रोठा गांव के लोगों ने सुपीरियर इंडस्ट्रीज पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। प्रबंधन द्वारा बात ना करने पर ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी से बिना फिल्टर किया हुआ पानी गांव में बह रहा है। जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार शाम सुपीरियर इंडस्ट्रीज पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी नालों में बहाया जा रहा है। जिससे किसानों की खेत में फसल बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मामले में नगर निगम से भी शिकायत करी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और वहां हंगामा काटा। प्रबंधन से मिलने की बात की मगर गेट बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सके। ग्रामीण गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सुपीरियर इंडस्ट्रीज के एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा ने बताया कि रविवार होने की वजह से प्रबंधन का कोई बड़ा अधिकारी फैक्ट्री में नहीं था। ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। दिनेश यादव, मोनी बाबा, अर्जुन, राजेश्वर, अशोक पाल, मुनेंद्र, अजय पाल आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed