फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

तहबाजारी पर टकराव जारी बंद रही कुतुबखाना सब्जीमंडी

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। कुतुबखाना सब्जीमंडी में तहबाजारी को लेकर ठेकेदार और फड़ वालों में टकराव जारी है। इसके चलते बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सब्जीमंडी बंद रही।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम ने कुतुबखाना समेत सभी सब्जीमंडी को ठेके पर दे दिया है। इसके बाद से ही कुतुबखाना सब्जीमंडी में ठेकेदार और फड़ व्यापारियों के बीच टकराव चल रहा है। ठेकेदार यहां फड़ वालों से तीस रुपये मीटर की दर से तहबाजारी वसूलना चाहते हैं, वहीं फड़ वाले पुरानी राशि का भुगतान करने पर अड़े हैं। इसको लेकर पिछले दिनों दुकानदारों ने नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया तो राजस्व प्रभारी ललतेश सक्सेना ने दोनों पक्षों को बैठाकर बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बुधवार शाम को ठेकेदार फड़ों की पैमाइश को पहुंचे तो व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बाजार को बंद कर दिया। बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर मामला सुलझाने की कोई पहल न होने के चलते दूसरे दिन भी सब्जीमंडी बंद रही। बता दें कि निगम अफसर चौथे सोमवार और ईद की तैयारियों मेें व्यस्त हैं, जिसका खामियाजा आसपास के लोगों को और फड़ व्यापारियों समेत ठेकेदार को भी उठाना पड़ रहा है।


फड़ वाले लगा रहे फेरी, खरीदार भटक रहे
तहबाजारी की लड़ाई में अपना धंधा चौपट होने से बचाने के लिए फड़ व्यापारियों ने फेरी लगाकर सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। वहीं, मंडी में सब्जी की खरीदारी को आने वाले लोग भटक रहे हैं और उन्हें दूसरी मंडियों तक जाना पड़ रहा है। वहीं, फेरी वालों से दरवाजे पर सब्जी खरीदना महंगा सौदा भी साबित हो रहा है, इस वजह से लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सिंघल का कहना है कि नगर निगम को इस विवाद का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि लोगों को सब्जी खरीदने के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed