फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

आधी बरसात निकल गई तो याद आए जर्जर मकान-स्कूल

Thu, 08 Aug 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। आधी बरसात निकलने के बाद नगर निगम को जर्जर भवनों से हादसे की आशंका नजर आई है। इसके चलते डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और दो भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वे तत्काल भवन की मरम्मत करा लें, अन्यथा कोई भी हादसा होने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शहर में तमाम जर्जर भवन हैं और बरसात के दौरान नमी बढ़ने से यह खतरनाक हो गए हैं। घनी आबादी के बीच स्थित होने के चलते भवन के गिरने से जान-माल की आशंका बनी हुई है। समय-समय पर क्षेत्रीय जनता इनकी शिकायतें भी करती है लेकिन नगर निगम को बरसात में ही ऐसे भवनों की याद आती है। इस बार नगर निगम को बरसात का आधा मौसम निकलने के बाद जर्जर भवनों की याद आई है। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने आर्य समाज अनाथालय परिसर में स्थित डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को नोटिस जारी किया है। इस स्कूल की दीवारों में दरारें हैं और प्लास्टर भी जगह-जगह से टूटा हुआ है। छतें भी काफी हालत जर्जर है। इसके अलावा बारादरी क्षेत्र के रोहली टोला में सुक्खन वाली गली में श्याम कुमार मिश्रा और उनके बेटों को भी नोटिस जारी किया है। इस जर्जर भवन से हादसा होने की आशंका को देखते हुए उन्हें इसे गिराने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि कोई भी हादसा होने पर उसकी जिम्मेदारी भवन स्वामियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed