फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पीड़िताओं की गुहार.. हमें तो पुलिस भी करती है शर्मसार

Thu, 18 Jul 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। शासन की गाइडलाइंस कुछ भी हों, पुलिस अपने ही तरीके से काम करती है। बुधवार को सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य के सामने पीड़िताओं ने पुलिस के अड़ियल रवैये और बदसलूकी की शिकायतें की। आयोग सदस्य ने सीबीगंज और बारादरी थाना के इंचार्ज को बुलाकर जमकर फटकारा और पीड़िताओं से बदसलूकी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही महिलाओं की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने पहुंची थी। थाना बारादरी निवासी पीड़िता निशा ने बताया कि पिछले दिनों उनका बेटे फरहान को कुछ लोगों ने पीट दिया था। बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें भी गालियां देकर और पीटकर भगा दिया। 100 नंबर समेत थाना बारादरी में इसकी शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वे थाना गईं तो वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने बगैर पड़ताल किए उसे ही दोषी बताकर भगा दिया। रश्मि जायसवाल ने तत्काल थाना बारादरी के इंस्पेक्टर को बुलाकर रिपोर्ट लिखने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरा मामला सीबी गंज से संबंधित रहा। महिला ने बताया कि पति शराब पीता है। नौकरी करके वो दो बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही है। महिला आयोग की सदस्य ने पति और सास को मौके पर बुलवाकर दोनो पक्षों को मिलकर रहने की हिदायत दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं को रोना नहीं चाहिए, समस्या का हल खोजने का प्रयास करना चाहिए। यहां जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल सांगुडी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed