{"_id":"5d224e258ebc3e6cbd38d84d","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3677374122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर- सेतु निगम ने प्लानिंग बदलकर शुरू कराया था फ्लाईओवर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर- सेतु निगम ने प्लानिंग बदलकर शुरू कराया था फ्लाईओवर का काम
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर का काम पहले किला की तरफ से शुरू होना था। ऐसा इसलिए तय हुआ कि पुलिस लाइंस को देखते हुए फोर्स के आवागमन में कोई बाधा न पैदा न हो, जबकि सेतु निगम ने इसकी अनदेखी करके पुलिस लाइंस की तरफ निर्माण पहले शुरू करा दिया है। सेतु निगम के अफसरों ने ऐसा इसलिए नहीं किया, क्योंकि इस ओर वन विभाग की जमीन का भी पेंच था।
इस फ्लाईओवर का काम तीन रोड पर होना है। चौपुला से अयूब खां और किला की तरफ से चौपुला चौराहा होते हुए पुलिस लाइंस के आगे तक इस फ्लाईओवर का निर्माण होना है। पहले यह प्लानिंग बनाई गई थी कि अयूब खां रोड के बाद किला रोड से चौपुला चौराहे तक फ्लाईओवर का काम होना था। चौकी चौराहा सड़क पर पुलिस लाइंस की ओर सबसे आखिर में निर्माण शुरू कराया जाना था। प्रशासन की मंशा यह थी कि ऐसा करके पुलिस लाइंस से फोर्स को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही जाम की समस्या भी न पैदा हो। इसमें पेंच यह फंस गया कि चौपुला चौराहे से किला की तरफ पीडब्ल्यूडी की सड़क है। इसके फुटपाथ को कवर करते हुए सर्विस लेन बनाने के लिए वन विभाग से एनओसी लेनी है। यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। शुरूआत में यहां सेतु निगम ने सर्विस लेन बनाने की कोशिश भी की थी लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद उन्हें सर्विस लेन का काम बंद करना पड़ा। हालांकि पुलिस लाइंस से चौकी चौराहा तक नगर निगम की रोड है। यहां पर वन विभाग की एनओसी का कोई खलल भी नहीं है। ऐसे में सेतु निगम प्लानिंग बदलकर निर्माण शुरू करा दिया है।