फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civel difence

व्हाट्सएप पर हैं तो सिविल डिफेंस वार्डन बन सकते हैं

Fri, 12 Dec 2014 09:46 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Fri, 12 Dec 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
civel difence

आपदा और आपात स्थिति के समय पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर नागरिकों की मदद करने वाला सरकारी संगठन सिविल डिफेंस अब युवा और स्मार्ट होगा। इसमें वार्डन के रूप में जुड़ने वालों के लिए बुनियादी अर्हता संबंधी वरीयता में अहम बदलाव हुआ है। स्मार्ट फोन, ऐप और सोशल नेटवर्किंग वाले इस दौर के साथ ताल से ताल मिला सकने में सक्षम युवा नागरिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर है। सबसे पहले तो उम्र की सीमा भी 18 वर्ष से घटाकर 15 वर्ष कर दी गई है। साथ ही व्हाट्सऐप पर उपलब्ध, इंटरनेट यूजर और ईमेल आईडी धारक अभ्यर्थी को चयन में वरीयता देना तय हुआ है।

विज्ञापन

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक/ संयुक्त निदेशक (नागरिक सुरक्षा निदेशालय) ने बरेली समेत राज्य के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंधी पत्र भेजा है। वार्डन बनने के लिए बुनियादी योग्यता के रूप में भारत का नागरिक होना जरूरी है। साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी आवश्यक है। राजनीतिक पार्टी से संबंध रखने वाले या अपराधी अथवा दुष्चरित्र लोग इसके लिए अपात्र हैं। जिस क्षेत्र में अभ्यर्थी नियुक्त होना चाहता है उसे वहीं का निवासी होना जरूरी है एवं क्षेत्र में अच्छी छवि वाला व प्रभावशाली होना चाहिए। बरेली के नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने बताया कि अभी जिले में करीब पांच फीसदी वार्डन ही नई अर्हता की कसौटी पर खरे उतरने लायक हैं। उन्होंने जनपद के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली निष्काम सेवा के इच्छुक नागरिकों से संगठन में जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed