{"_id":"5e2a01ce8ebc3e4af16450db","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly393199072","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय सेवा के लिए डीआईजी को मिलेगा गोल्ड मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय सेवा के लिए डीआईजी को मिलेगा गोल्ड मैडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी देहात, सीओ टू को सिल्वर, कई पुलिसवाले भी होंगे सम्मानित
बरेली। सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए डीजीपी कार्यालय से सूची जारी हो गई है। इसमें डीआईजी बरेली राजेश कुमार पांडेय को गोल्ड मैडल की संस्तुति की गई है। स्थानीय पुलिस लाइन की परेड में एडीजी उन्हें सम्मानित कर सकते हैं।
डीआईजी पांडेय के साथ ही एसपी देहात डॉ. संसार सिंह व सीओ टू सीमा यादव को सम्मान मिलेगा। इन दोनों अधिकारियों को सिल्वर मैडल दिया जाएगा। सिल्वर मैडल पाने वाले अन्य पुलिसवालों में एसओजी के दरोगा जावेद खान व गिरीश चंद्र जोशी, लिपिक वर्ग के दरोगा संजीव भटनागर, हेड कांस्टेबल संदीप चीमा, आरक्षी वीरेंद्र सिंह, रविशंकर अग्निहोत्री व विकास कुमार सिंह शामिल हैं।