{"_id":"5e28a4df8ebc3e4ada3f0675","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly392997019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नाकामी यह भी.. एसटीपी के लिए चिह्नित दो जमीनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नाकामी यह भी.. एसटीपी के लिए चिह्नित दो जमीनें निरस्त
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के लिए करोड़ों बजट की योजनाएं बना रहे अफसर शहर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी लगाने के लिए उपयुक्त जमीन नहीं ढूंढ पा रहे हैं। हाल ही में चिह्नित चार जमीनों में से दो के प्रस्ताव शासन ने निरस्त कर दिए हैं। अब प्रशासन को गड़बड़ियां दुरुस्त करके दोबारा प्रस्ताव भेजने होंगे। डीएम ने बताया कि एडीएम प्रशासन से रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
नालों का पानी सीधे नदियों में न गिरे, इसके लिए नमामि गंगा परियोजना के तहत शहर में चार जगह एसटीपी लगने हैैं। इसके लिए चौबारी में करीब 0.8 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। यहां सरकारी भूमि न मिलने की वजह से बारीनगला के पास सुरेश चंद्र और बाबूराम की जमीन खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया था जो अभी विचाराधीन है। एयरफोर्स के पास ततारपुर में खाद के गड्ढों की जमीन चिह्नित उसका लैंड यूज परिवर्तन कर अनुमति देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन ने इसे निरस्त कर जिला प्रशासन से पूछा है कि इसके बदले दूसरी कौन सी जमीन चिह्नित की गई है। हरूनगला को पहले पुलिस को दी गई जमीन का लैंड यूज बदलने पर भी शासन सहमत नहीं है।
एसटीपी लगाने को शासन ने दो जगहों के प्रस्ताव निरस्त कर दिए हैं। अब दोबारा प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इसके लिए नई जगह पर जमीन तलाशी जा रही है। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी