फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat will come to Bareilly today

तैयारियां मुकम्मल, आज बरेली आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Sat, 18 Jan 2020 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat will come to Bareilly today
मोहन भागवत - फोटो : ANI

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार शाम साढ़े सात बजे बरेली पहुंचेंगे। यहां उन्हें जीआरएम स्कूल में ठहराने का इंतजाम किया गया है जहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह इसी स्कूल परिसर में आयोजित शाखा में भाग लेने के बाद वह संघ प्रचारकों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


सवा दस बजे वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ‘भारत का भविष्य: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दृष्टिकोण’ विषय पर व्याख्यान देंगे। इस व्याख्यान में संघ और भाजपा से जुड़े लोगों के साथ अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टरों और शोधार्थियों समेत बुद्धिजीवी समाज के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच मोहन भागवत के कार्यक्रम के लिए करीब एक सप्ताह से चल रही तैयारियां शुक्रवार को भी जारी रहीं। संघ के तमाम पदाधिकारियों के साथ भाजपा संगठन के लोग भी रात तक इसमें व्यस्त रहे। व्याख्यान के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंच बन चुका है जिसे कपड़े से कवर करने के साथ बैठने के इंतजाम किया जाना बाकी रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक संघ के कई पदाधिकारी यहां जरूरत के मुताबिक इंतजाम कराने में व्यस्त थे। सामने आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था करने के लिए भी मंथन किया गया। उधर, संघ के प्रमुख पदाधिकारी जीआरएम स्कूल में भी तैयारियाें का जायजा लेने पहुंचे।

इस बीच जीआरएम स्कूल में संघ प्रमुख के कार्यक्रम के लिए प्रचारकों का भी पहुंचना शुरू हो गया। संघ के सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख यहां बृज प्रांत के छह सौ से ज्यादा प्रचारकों को संबोधित करेंगे। प्रचारकों को ठहराने के लिए भी इंतजाम किया गया है।

रेंज के चुनिंदा अफसर संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

पुलिस ने भी संघ प्रमुख के लिए सघन सुरक्षा घेरा बनाया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेंज के चुनिंदा अफसरों के साथ भारी तादाद में फोर्स उनकी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। बरेली में गिने-चुने लोग ही उनसे मिल पाएंगे।

एडीजी जोन के निर्देश पर संघ प्रमुख की सुरक्षा में रेंज के चारों जिलों का फोर्स लगाया गया है। इसमें चार एएसपी, छह सीओ, 23 इंस्पेक्टर, सौ दरोगा और करीब 600 महिला-पुरुष सिपाही लगाए गए हैं। जेड प्लस सुरक्षा के आंतरिक घेरे के साथ बाहर पुलिस और पीएसी की तैनाती रहेगी।

तीन जोन और चार सेक्टर बनाए गए हैं जिनमें हर जोन की जिम्मेदारी एएसपी और सेक्टर की सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई है। उनसे मुलाकात करने वालों को कड़े सुरक्षा मानकों से गुजरना पड़ेगा। उनके शहर में रहने तक शिफ्ट बदल-बदलकर स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। दमकल और एंबुलेंस का इंतजाम भी रहेगा। संघ प्रमुख की वजह से शहर में कहीं डायवर्जन का प्लान नहीं है। हालांकि उनका फ्लीट गुजरते समय संबंधित स्थानों पर कुछ मिनट को जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक रोका जा सकता है।

संघ प्रमुख को सघन सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह से ही फोर्स ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। हालांकि कार्यक्रम की वजह से पब्लिक को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-रविंद्र कुमार, प्रभारी एसएसपी

सीआईएसएफ के साथ स्वयंसेवक संभालेंगे आंतरिक सुरक्षा

संघ प्रमुख मोहन भागवत के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य रूप से संघ प्रमुख की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरएसएस और सीआईएसएफ पर रहेगी। उनके आंतरिक सुरक्षा घेरे में संघ के सौ से ज्यादा स्वयंसेवकों के साथ सीआईएसएफ के जवान लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को ही सीआईएसएफ की टुकड़ी यहां पहुंच गई और डोहरा रोड पर जीआरएम स्कूल परिसर के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय का भी मुआयना किया। दोनों स्थलों पर सुरक्षा के संबंध में जरूरी इंतजाम भी कराने के निर्देश दिए। संघ प्रमुख के कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रित लोग ही प्रवेश पा सकेंगे। अतिथियों को इसके लिए बार कोड युक्त आमंत्रण पत्र दिए गए हैं ताकि कोई अवांछित व्यक्ति उनके कार्यक्रम में घुसने में कामयाब न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed