फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

जिम्नास्टिक: शौर्य और आद्या का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ

Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
पुरस्कार वितरण के बाद खिलाड़ियों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
विज्ञापन

बरेली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहरवासियों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बरेली के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में शौर्य सिंह और आद्या बंसल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया।

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के फ्लोर एक्सरसाइज बालक वर्ग अंडर-10 में शौर्य सिंह, राघव वैश्य, टेबल वॉल्ट में आर्यन गंगवार, श्लोक सक्सेना, अंडर-14 फ्लोर वर्ग में जश्न चोपड़ा, लविश यजुर्वेदी, सीनियर वर्ग में विवेक प्रजापति, पारस सिंह, वॉल्ट में विवेक प्रजापति और रुद्र शंकर क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग फ्लोर एक्सरसाइज अंडर-10 में आद्या बंसल, अर्पिता सक्सेना, बैलेंसिंग एक्सरसाइज में आद्या बंसल, हेजल चोपड़ा, अंडर-14 वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में अदिति, शगुन, बैलेंसिंग में अदिति सिंह, दिव्यांशी, फ्लोर और वॉल्ट एक्सरसाइज में लेखा रानी, योगिता कुमारी क्रमश: प्रथम और दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोनू श्रीवास, अमन कुमार, कोमल सैनी, मनीषा रहीं। प्रतियोगिता के बाद रैली निकालकर शहरवासियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। यहां आरएसओ विजय कुमार, आरटीओ प्रशासन डॉ. अनिल गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन जयशंकर तिवारी, जेपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद समेत स्टेडियम के कोच और परिवहन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed